
नवरात्रि की नौ रातें, मां दुर्गा की आराधना और गरबा गीतों की गूंज… सलूंबर जिले के भबराना कस्बे का गणेश चौक इन दिनों भक्ति और उत्साह के अनूठे संगम का केंद्र बन जाता है। गणेश मित्र मंडल की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव में आकर्षक विद्युत सजावट, पारंपरिक वेशभूषा में गरबा रास करते प्रतिभागी और आसपास के गांवों से उमड़ते श्रद्धालु आयोजन की रौनक बढ़ाते हैं। धार्मिक आस्था से शुरू हुआ यह आयोजन अब भबराना की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

सलूंबर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी की और बयान पर कड़ी आपत्ति जताई