रिफंड पॉलिसी

पंचायत प्रहरी अपने पाठकों, सदस्यों और ग्राहकों को पारदर्शी एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेबसाइट के माध्यम से किए गए भुगतान, सदस्यता, सब्सक्रिप्शन और अन्य सेवाओं के संबंध में हमारी रिफंड नीति इस प्रकार होगी —

1

सदस्यता और सब्सक्रिप्शन

पंचायत प्रहरी की सदस्यता अथवा सब्सक्रिप्शन के लिए किया गया भुगतान सामान्य परिस्थितियों में वापस नहीं किया जाएगा क्योंकि सदस्यता और डिजिटल सेवाएं भुगतान के बाद तत्काल अथवा निर्धारित अवधि में सक्रिय की जा सकती हैं।

2

दोहरा या अतिरिक्त भुगतान

यदि किसी सदस्य या पाठक द्वारा तकनीकी कारणों से एक ही सेवा के लिए दो बार भुगतान हो जाता है तो सत्यापन के बाद अतिरिक्त भुगतान की राशि वापस लौटा दी जाएगी। इसके लिए भुगतान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

3

गलत भुगतान

यदि भुगतान करते समय पाठक से कोई त्रुटि होती है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर पंचायत प्रहरी से संपर्क कर सकता है। हम बैंक या संबंधित गेटवे से संपर्क कर आपका गलत भुगतान वापस दिलाने का प्रयास करेंगे।

4

सेवा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति

यदि पंचायत प्रहरी द्वारा किसी भुगतान की गई सेवा को उपलब्ध कराना संभव नहीं होता है तो संबंधित ग्राहक को रिफंड अथवा वैकल्पिक सेवा उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।

5

रिफंड का समय

रिफंड स्वीकृत होने के बाद राशि सामान्यतः उसी भुगतान माध्यम से वापस करने का प्रयास किया जाएगा। रिफंड की प्रक्रिया में बैंक, पेमेंट गेटवे या अन्य वित्तीय संस्थाओं की उपलब्धता के आधार पांच से सात दिवस का समय लग सकता है।

रिफंड के लिए संपर्क

रिफंड से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए ग्राहक पंचायत प्रहरी से नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।