
डॉ. धींग ने साध्वी विद्युतप्रभा को साहित्य भेंट किया
गद्य-पद्य साहित्य भेंट कर अकादमिक विषयों पर चर्चा की
बंबोरा और उदयपुर में धार्मिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के दौरान साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग ने साध्वियों से मुलाकात कर धर्म जागरण और साहित्य साधना पर विचार साझा किए. इस दौरान उन्होंने उदयपुर के सूरजपोल स्थित जिनदत्तसूरि दादावाड़ी उपाश्रय में विराजित विदुषी साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा को अपना गद्य-पद्य साहित्य भेंट किया.
साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा के साथ डॉ. धींग ने अकादमिक विषयों पर चर्चा की. साध्वी ने उनकी साहित्य साधना पर प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर दोनों ने प्राकृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त दिवंगत विद्वान डॉ. सागरमल जैन के कार्यों को भी याद किया.
इससे पूर्व डॉ. दिलीप धींग ने बंबोरा के महावीर भवन में चातुर्मास के लिए विराजित शासन दीपिका साध्वी मुक्तिप्रभा, साध्वी अर्चिताश्री, साध्वी नीरजश्री, साध्वी श्रुतिश्री, साध्वी प्रज्ञप्तिश्री एवं साध्वी राममुक्ताश्री के दर्शन किए. उन्होंने गांव में साध्वियों द्वारा किए जा रहे धर्म जागरण के कार्यों की सराहना की. साध्वी मुक्तिप्रभा ने इसे गुरुदेव की कृपा का सुफल बताते हुए मंगलपाठ सुनाया.इस अवसर पर समता युवा संघ बंबोरा के पूर्व अध्यक्ष सुरेशचंद्र धींग एवं एडवोकेट अतुल शाह भी उपस्थित रहे.
